Jaunpur News: धूमधाम से मना धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मोत्सव
जौनपुर, जुलाई 6 -- Jaunpur News: बदलापुर। कस्बे के महराजगंज रोड पर शनिवार रात विविध धार्मिक आयोजनों के बीच बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा बागेश्वर धाम और खाटू श्याम जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भव्य झांकी, सुंदरकांड पाठ और जागरण का आयोजन किया गया। देर रात तक कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे रहे। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गंगा प्रसाद निगम, नागेंद्र निगम, संजय निगम, मन्नू निगम, भैयालाल निगम, शैलेंद्र निगम समेत अन्य श्रद्धालु रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: जन्मदिवस पर पूजा-अर्चना एवं भंडारा का हुआ आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.