जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी धर्म, उसके आराध्य अथवा धर्मगुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सभी धर्म समान रूप से सम्मान के पात्र हैं। किसी भी धर्म या उसके पूज्य व्यक्तित्व के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी समाज मे...