जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना के चक इनामी गांव निवासी जईम बेग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम वह लखनऊ से कार से लौट रहे थे। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रासिंग से आगे बढ़े ही थे कि ओवर टेक कर बिना नंबर की अपाची बाइक सवार दो लोग उसे रोक लिए। गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: युवक से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...