Jaunpur News: धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर घर के सामने आकर गाली-गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जैनपुर गांव निवासी रामसूरत वर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 22 अगस्त की रात करीब नौ बजे गांव का सौरभ वर्मा दो अज्ञात लोगों के साथ बाइक से उसके घर के सामने पहुंचा। आरोप है कि अभद्रता करते हुए सुबह गोली मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.