जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट की धमकी देने और दलित उत्पीड़न के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मनीपुर गांव निवासी राकेश कुमार सरोज ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 20 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बहन इंदु देवी के बैनामा की जमीन पर धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहा था। इसी दौरान भवानीपुर उसराव निवासी बंसराज यादव, संदीप कुमार यादव और रासमति देवी हाथ में धारदार हथियार, लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने गालियां देते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। भयभीत होकर वह मौके से भाग गया। इसके बाद उसने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में ...