Jaunpur News: धमकी देने के आरोप में चार पर केस
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: महराजगंज। थाना क्षेत्र के मजिठी गांव में भूमि विवाद को लेकर सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी अखिलेश चंद्र ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। आरोप है कि राजस्व टीम ने 22 मई को भूमि का सीमांकन कराकर कब्जा दिलाया था। इसके बाद लगाए गए पत्थरों को राजेश मिश्र, उनकी पत्नी साधना और उनके पुत्र और पुत्री ने जबरन उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पत्थर गद्दी उखाड़ने धमकी देने के आरोप में चार के खिलाफ केस थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.