Jaunpur News: धनुष पर बाण चढ़ाते ही दूर हुआ संसय, दर्शकों के जयघोष से गूंजा पांडाल
जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के मंच पर सोमवार की रात शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला प्रबंधक राधेश्याम उपाध्याय ने विधायक का माला एवं अंगवस्त्र एवं प्रभु श्रीराम चंद्र जी की मोमेंटो देकर स्वागत किया। इसके बाद धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर का बेहतरीन मंचन किया गया। धनुष टूटते ही देवी सीता के द्वारा प्रभु श्रीराम को जयमाल पहनाते ही दर्शक जयघोष करने लगे। वहीं सभा में क्रोधित परशुराम को देख दर्शक सहम उठे। बद्री प्रसाद पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय, मुन्ना पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय,अवधेश सिंह,अमन शर्मा,राजू सिंह,गुलाब सिंह, सांवले शर्मा, आदि मौजूद रहे। संचालन पवन पाण्डेय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.