जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर से सटे पहाड़पुर गांव के मिर्जापुर पुरवा में 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले दो सप्ताह से जला पड़ा है। इससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीण भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री विद्युत योजना के तहत पुरवा में ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो सुचारू रूप से चल रहा था। लगभग एक वर्ष पहले बिजली विभाग ने उसे हटाकर 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया। इसके बाद अब तक तीन से चार बार ट्रांसफार्मर बदलना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नया ट्रांसफार्मर एक-दो महीने से अधिक नहीं चल पाता और बार-बार जल जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले जला ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से दस दिन के भीतर बदल दिया जाता था, लेकिन इस बार दो सप्ताह बीतन...