जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: महराजगंज। क्षेत्र के भरथरी गांव निवासी विवेक कुमार निषाद ने बुधवार पुलिस को तहरीर दिया। आरोप लगाया कि अपने साथी सचिन वर्मा के साथ 23 अगस्त को आवश्यक कार्य से बदलापुर गया था। जहां से लौटते समय बजहां गांव के पास दो मोटर साइकिल पर सवार पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप लगाया कि बिना किसी कारण के गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर घूंसा, बेल्ट और डंडे से पिटाई किया। जिससे उसको और उसके दोस्त सचिन वर्मा को गंभीर चोट आई। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...