Jaunpur News: दो युवकों ने की आपस में मारपीट, दोनों रेफर
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सरवरपुर मोड़ के पास मंगलवार को दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पत्थर के टुकड़ों और ईंट से एक दूसरे पर हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार एक बाइक से दोनों युवक चौराहा की तरफ से खुटहन की तरफ जा रहे थे। बाजार के बाहर सरवरपुर मोड़ के पास बाइक चला रहे युवक ने बाइक रोक दी। किसी बात को लेकर आपस कहासुनी के दौरान दोनों आपस में मारपीट कर लिया। सड़क पर बिखरी पत्थर की गिट्टियां और ईंट के टुकड़े से दोनों एक दूसरे पर हमला कर दिया। लहूलुहान होकर दोनों सड़क पर गिर पड़े। चर्चा है कि शराब के ठेके पर पहले दोनों ने एक साथ शराब पी। वहां से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.