जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवांरा थाना क्षेत्र के कुड़रिया (महेशगंज) गांव में सोमवार रात चोरों ने दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण समेत बाइक और अन्य सामान पार कर दिया। दोनों परिवार गोवा में रहते हैं। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने घरों के ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण उक्त गांव निवासी रईस शेख और अनीस शेख पुत्र स्व. रहमतुल्ला परिवार के साथ गोवा में रहते हैं। सोमवार रात चोर उनके बंद मकान में घुस गए। कमरों और पेटी और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे महिलाओं के गहनें, दो सिलाई मशीन, बर्तन, कंबल और स्पेलेंडर बाइक चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में स्थित नौशाद पुत्र मुनीर के बंद मकान को भी निशाना बनाया। यहां...