जौनपुर, अक्टूबर 13 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित बाबू पुरवा गांव के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसमें जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई। क्षेत्र के बाबू पुरवा गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी 56 वर्षीय अच्छेलाल व आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव निवासी 21 वर्षीय पवन कुमार पुत्र दुर्गेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती क...