Jaunpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर
जौनपुर, नवम्बर 9 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में सोमवार को सुबह दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.