Jaunpur News: दो घंटे के ब्लॉक से फाटक पर लगा जाम, राहगीर परेशान
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: जंघई। जंघई-लखनऊ रेलमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 53सी/2ई पर शनिवार को रेल लाइन के रखरखाव के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान फाटक से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों का कहना था कि ब्लॉक की पूर्व सूचना नहीं मिलने से उन्हें अचानक जाम में फंसना पड़ा। स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह ने बताया कि रेल लाइन के रखरखाव के लिए विभाग ने दो घंटे का ब्लॉक लिया था। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा और किसी ट्रेन के संचालन पर असर नहीं पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.