Jaunpur News: देवी जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। जैगहां बाजार में सर्वोदय सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा और रामलीला समिति के 40 वर्ष पूरे होने पर शनिवार की रात देवी जागरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के बीच देवी में श्रद्धालु रातभर भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। भक्ति रस की गायिका अर्चना देवी, उजाला और गायक राकेश जौनपुरिया के भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देवी जागरण में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने कहा कि चार दशक का यह सफर केवल धार्मिक आयोजनों की परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Jaunp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.