जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव की एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट, जानलेवा हमला करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। खेतापुर निवासी रंगीता देवी पत्नी विनय कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर के सामने बारिश के कारण ईंट लगवा रही थीं। इसी दौरान उनके देवर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित ने लात-घूंसों से मारपीट की तथा ईंट से सिर पर वार कर दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवा...