Jaunpur News: दूसरी महिला से संबंध का आरोप, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटवार गांव की एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ऑनलाइन चैट पर बातचीत और उसके खाते में पैसा ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। जब उसने पति को यह सब करने से मना किया तो आरोप है कि उसने मारपीट की। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पति विकास जायसवाल का मोबाइल फोन देखा, जिसमें पड़ोसी गांव की एक युवती से बातचीत और उसे ऑनलाइन रुपये भेजने का स्क्रीनशॉट मिला। महिला का आरोप है कि दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर पति विकास जायसवाल ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़िता, दो बच्चों की मां हैं, उसने अपने पति पर पड़ोसी गांव की युवती से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.