जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: खेतासराय। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पीड़िता की सहमति के बिना गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की बहन ने 12 जून को गांव निवासी गुलशन बिंद के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को खेतासराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...