जौनपुर, नवम्बर 15 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी एक युवक के साथ मारपीट और उसकी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम कुमार पुत्र मनोज कुमार गौतम ने चंदवक थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार 13 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह दुकान से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राजेश यादव पुत्र मिठाई लाल यादव और किशन यादव पुत्र राजेश ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए छीना-झपटी और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसकी कार को भी लाठी-डंडों से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना अ...