Jaunpur News: दुकान का ताला तोड़ नकदी व गहने उठा ले गए चोर
जौनपुर, नवम्बर 10 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौसपुर बाजार में सोमवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को जब दुकान खोलने पहुंचे संचालक तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इमामपुर गांव निवासी छंगनलाल सोनी की गौसपुर बाजार में वर्षों से आभूषण की दुकान संचालित है। रोजाना की तरह मंगलवार को दुकान बंद कर वह घर चले गए। मंगलवार सुबह पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे आठ हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी कान के बुंदे गायब थे। पीड़ित के मुताबिक चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने डीवीआर पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.