Jaunpur News: दुकानदार की पिटाई के आरोप में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के उमापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी छोटेलाल यादव गांव के पास दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार शाम मारूफपुर गांव निवासी रमाशंकर बिंद शराब के नशे में दुकान पर आया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि दुकान में घुसकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे सिर और आंख में चोट आई। छोटेलाल के अनुसार जाते समय आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर दोबारा पिटाई करने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दुकानदार की पिटाई, मुकदमा दर्ज उपचार कराने के बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.