Jaunpur News: दुकानदार की पिटाई, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के उमापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दुकानदार की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।उमापुर गांव निवासी छोटेलाल यादव गांव के पास ही दुकान चलाते हैं। उन्होंने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मारूफपुर गांव निवासी रमाशंकर बिंद सोमवार की शाम शराब पीकर उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पिटाई में छोटेलाल के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के बाद जाते समय रमाशंकर ने जान से मारने की धमकी दी और पुलिस से शिकायत करने पर दोबारा पिटाई करने की बात कही। किसी तरह इलाज कराने के बाद छोटेलाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.