जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोर गेट की दीवार फांदकर एक घर में घुस गए। चोरों ने तीन कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर घर में रखा घरेलू सामान और जेवरात पार कर दिया। पीड़िता उर्मिला देवी ने गुरुवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उर्मिला देवी के अनुसार तबीयत खराब होने के कारण वह दवा लेने सदर अस्पताल जौनपुर गई थीं। वहां से वह अपने मायके चली गईं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी उनके देवर ने फोन पर दी। घर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत ले गए घरेलू सामान पीड़िता के मुताबिक चोर एक गैस सिलेंडर, बर्तन, पानी की टंकी, म...