जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के बेलौना कला गांव निवासी मालती देवी ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर देवर और देवरानी पर टिनशेड और दीवार तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। मालती देवी का आरोप है कि शनिवार को उसके देवर जयप्रकाश और उनकी पत्नी उर्मिला ने उसके टीनशेड और उसकी दीवार को तोड़ दिया। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...