Jaunpur News: दीपक से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
जौनपुर, नवम्बर 7 -- दीपक से लगी आग में गृहस्थी राख Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी अन्तर्गत सोहनी गांव में शुक्रवार की रात दीपक से लगी आग में एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा अनाज, कपड़ा, चारपाई, बक्सा, पेटी समेत रोजमर्रा के उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। सोहनी गांव निवासी राजकुमार सरोज का परिवार एक ही कमरे में गृहस्थी का पूरा सामान रखकर किसी तरह जीवनयापन करता है। शुक्रवार की रात परिवार के लोग कमरे में जलता हुआ दीपक रखकर दरवाजा बंद कर घर से कुछ दूरी पर बने मड़हे में सोने चले गए थे। इसी दौरान दीपक से कमरे में आग लग गई। कुछ देर बाद कमरे से धुआं निकलने और आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.