Jaunpur News: दीनी प्रतियोगिता में बच्चों को किया सम्मानित
जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के बंजारेपुर स्थित मकातिब-ए-दीनियात में सोमवार की देर शाम तकमील-ए-नाजरा कुरआन और दस्तारबंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दीनी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले तथा नाजिरा कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी कर उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती एहसान ने कहा कि दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी हर बच्चे के लिए जरूरी है। कुरआन-ए-पाक की तालीम इंसान की जिंदगी को संवारती है और उसे अच्छा इंसान बनने की राह दिखाती है। बच्चों को नियमित रूप से दीनी और आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के उस्ताद हाफिज मोहम्मद आजम की मेहनत, समर्पण और दीनी सेवाओं की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: इंसान की जिंदगी संवार देती है कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.