जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच शनिवार को राजभवन से सुरक्षा टीम विश्वविद्यालय पहुंची। टीम ने कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यक्रम की रूपरेखा में कई बदलाव कराए। जानकारी के अनुसार इस बार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रेलवे मार्ग से जौनपुर पहुंचेंगी। उनके आगमन से दो दिन पहले ही राजभवन की सुरक्षा टीम विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा में जुट गई। निर्देश दिया गया कि इस बार कार्य परिषद और विद्या परिषद के सदस्य मंच पर नहीं बैठेंगे, बल्कि उनके लिए दर्शक दीर्घा में व्यवस्था की जाएगी। मीडिया प्रतिनिधियों की संख्या भी सीमित रखने पर जोर दिया...