जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा पुलिस ने सोमवार को परशुरामपुर गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का खुलासा 24 घंटे के भीतर मंगलवार को कर दिया। आरोपी मामा-भांजा को चोरी के शत प्रतिशत आभूषण के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार उपाध्याय बीते सोमवार को ड्यूटी पर स्कूल गई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पार कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना को रिश्ते में मामा-भांजा लगने वाले निकेत पाण्डेय उर्फ भोलू और एक बाल अपचारी ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ के मुताबिक वारद...