जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर,हिन्दुस्तान संवाद। पवांराथाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव में दावत खाने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, थानाक्षेत्र के मड़वा दोदक गांव में गुरुवार की शाम करीब सात बजे दावत खाने की बात को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज शुरु हो गया और देखते ही देखते दोनो पक्षों में लात-घूंसे व लाठी-डण्डे चलने लगे जिसमें एक पक्ष से दो लोग व दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गये । घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवायी । पुलिस एक पक्ष की तहरीर के आधार पर हिमांशु बुल्लू व तीन अज्ञात व दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर दिवाकर , अंकित व चन्द्रभान के खिलाफ मारप...