Jaunpur News: दानपेटी तोड़कर 1500 रुपये चोरी
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में सोमवार की रात चोरों ने सीताराम मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखे करीब 1500 रुपये की चोरी हो गई। मंगलवार की सुबह नियमित पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे गांव निवासी दिनेश शुक्ला ने दानपेटी टूटी देख घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी कृष्णानंद यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच में जुटी रही। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.