Jaunpur News: दहेज में चार लाख रुपये की मांग
जौनपुर, जुलाई 2 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। थाना क्षेत्र के सुरेरी डीह गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बुधवार को सुरेरी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेरी डीह गांव निवासी करिश्मा बेगम पत्नी मोहम्मद इकराम का आरोप है कि पति मोहम्मद इकराम, ससुर मोहम्मद शफीक उर्फ पप्पू तथा देवर इरफान लंबे समय से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपित आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और घर से निकाल देने की धमकी देते हैं। पीड़िता का कहना है कि उससे दहेज में चार लाख रुपये की मांग की जा रही है। उसकी दो बेटियां होने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.