Jaunpur News: दबंगों की पिटाई में सिर की हड्डी टूटी, 19 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 15 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पट्टीदारों के बीच विवाद में एक परिवार के लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई करने और एक युवक के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में 19 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह लगातार कोतवाली के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर थाने से भगा दिया। बाद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लुत्तीपुर नरहन गांव निवासी अजीत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उसके दरवाजे पर रिश्तेदार और अन्य लोग बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पट्टीदार रविंद्र यादव उसके दरवाजे से होकर गोबर फेंकने जा रहा था। अजीत के चचेरे भाई कमलेश यादव ने वहां से गोबर ले जाने से मना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.