Jaunpur News: दंडवत करते निकले काशी विश्वनाथ, चंदवक बाजार में किया गया भव्य स्वागत
जौनपुर, सितम्बर 10 -- Jaunpur News: चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ जिले के दुर्वाशा धाम से वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए 6 अगस्त को दो भक्त अनिल महाराज व उनके शिष्य बिनय कुमार दंडवत करते हुए निकले। उनके सहयोग में पड़ोसी राहुल यादव यातायात को ध्यान में रखकर मार्ग पर चलने वाले वाहनों को साइड से निकलने के लिए निरंतर मार्ग खाली कराते चल रहे थे। बुधवार को दंडवत करते दोनों भक्त चंदवक पहुंचे। यहां चौराहा स्थित चंदकेश्वर महादेव समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया व फलाहार कराया। इस मौके पर महेंद्र प्रजापति, बिपिन कुमार , ज्ञानचंद विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, पिंकू सिंह, पुल्लु सेठ, पंकज यादव सहित अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.