Jaunpur News: थाना समाधान दिवस पर सुनीं फरियादियों की समस्याएं
जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों और आपसी शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्षता से निस्तारण किया जाए। शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए, जिससे फरियादियों को बार-बार थाने और अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, जयप्रकाश प्रसाद, कानूनगो, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भूमि विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग को समन्वय से कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.