Jaunpur News: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 18 नमूने लिए
जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नवरात्रि और दशहरा के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को जिले के विभिन्न बाजारों में दुकानों का निरीक्षण कर मूंगफली, कुट्टू-सिंघाड़ा आटा, घी समेत 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न बाजारों में कार्रवाई की। जौनपुर शहर में वाजिदपुर स्थित पलक सुपर मार्ट से सिंघाड़ा, मौर्या मार्केट स्थित कमला डिपार्टमेंट से कुट्टू चावल, लाइन बाजार और शकरमंडी की दुकानों से मूंगफली के नमूने लिए गए। सिपाह चौराहे के पास न्यू रेशमा किराना स्टोर से कुट्टू आटे का नमूना लिया गया। शाहगंज क्षेत्र में सुमित किरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.