जौनपुर, जुलाई 6 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स की बिक्री की सूचना पर कंपनी की जांच टीम ने रविवार को तीन दुकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट सामान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान करीब 10 लाख रुपये मूल्य के नकली पार्ट्स जब्त किए गए। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सोनालिका कंपनी के इन्वेस्टिगेशन आफिसर दिलीप कुमार कोतवाली पुलिस के साथ नगर के दादर बाइपास, पुरानी बाजार और लक्ष्मी टॉकीज के समीप स्थित दुकानों पर पहुंचे। टीम ने जय लक्ष्मी आटो, भारत बेयरिंग स्टोर और स्वास्तिक ट्रेडर्स पर जांच के दौरान कंपनी के नाम से बेचे जा रहे बड़ी संख्या में कथित नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए।इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर दिलीप कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग 10 लाख रुपये मूल्...