जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इस्मेला गांव के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सई नदी में हाथ-पैर धोते समय डूबे 21 वर्षीय युवक का शव तीसरे दिन गुरुवार को घटनास्थल से एक किमी दूर हरीपुर गांव के पास पानी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीबनमऊ गांव निवासी 21 वर्षीय प्रिंस उर्फ बंटी पुत्र धर्मेंद्र नागर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन दौड़ लगाने इस्मेला गांव में नदी के किनारे जाता था। मंगलवार की शाम को हाथ पैर धोते समय पैर फिसला और नदी में डूब गया था। तभी से उसकी खोजबीन की जा रही थी। पीएसी की फ्लड टीम वाराणसी के 12 जवान दो दिन से लगातार स्टीमर से उसे 10 से 15 किमी दूर...