जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार देर रात तीन तहसीलों में तहसीलदारों की तैनाती में बदलाव किया। आदेश के तहत सदर, मछलीशहर और केराकत तहसीलों में नए तहसीलदारों की तैनाती की गई है। जारी तबादला सूची के अनुसार शैलेश कुमार सिंह को तहसीलदार सदर, सुरेंद्र कुमार वर्मा को तहसीलदार मछलीशहर और सत्यपाल चौहान को तहसीलदार केराकत बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन प्रमुख तहसीलों में एक साथ किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...