जौनपुर, अक्टूबर 25 -- बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक बेचने में शामिल थे। पुलिस ने चालान कर तीनों को न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह के अनुसार शनिवार का रात पुलिस टीम चुंगी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले और लाल रंग की बिना नंबर प्लेट बाइक आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर तेजी से मुड़ने लगा, तभी असंतुलित होकर गिर गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम दशरथ प्रजापति निवासी टेकारडीह बताया। पुलिस के अनुसार दशरथ ने बताया कि जमील अहमद निवासी नोनरा खुर्द उसे बाइ...