जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक अरुण यादव ने कमरे का ताला टूटा देखा। अंदर जांच करने पर इन्वर्टर, एक पंखा और दो बैटरियां गायब मिलीं। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। विद्यालय में चोरी की घटना से शिक्षकों में चिंता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों का पता लगाने में जुटी है। प्रधानाध्यापक के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...