जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गरियांव बाजार स्थित प्रिंस गारमेंट्स की दुकान का शटर का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने शटर का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। दुकान के प्रोपराइटर प्रिंस मौर्य ने बताया कि बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। दुकान के भीतर नकदी के साथ कपड़े और अन्य सामान गायब था। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि चोरी से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ ह...