Jaunpur News: तालाब का पट्टा रोकने के लिए सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: बदलापुर। मत्स्य पालन के लिए प्रक्रियाधीन एक तालाब का पट्टा रोकने के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम मोहम्मद अमान को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के जगजीवनपट्टी गांव में तालाब खाते की भूमि है। तालाब ब्राह्मण बस्ती और मंदिर के समीप है। जिसमें मत्स्य पालन उचित नहीं है। लोगों ने कहा कि उक्त तालाब का पट्टा किए जाने से ग्रामीणों को समस्या होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप तिवारी, रामकृष्ण सिंह, चंदन सिंह, अंतिम सिंह, राजेश तिवारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रामगढ़झील के जोन आफ एन्फ्लुएंस में पिलर लगाने का विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.