जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौराबादशाहपुर ताइक्वांडो अकादमी से सुमित राय, वैभव यादव, अर्पित यादव, आयुष पाल, वेदांश यादव व प्रियांशी यादव ने प्रतिभाग किया। जिसमें धर्मापुर ब्लाक के राजेपुर गांव के वेदांश यादव पुत्र संजय यादव ने गोल्ड व करंजाकला ब्लाक के महरुपुर प्रेमापुर की प्रियांशी यादव पुत्री मनोज कुमार यादव ने ब्रोंज मेडल जीता। खिलाड़ियों के इस सफलता पर उनके परिजनों, ग्रामवासियों व कोच संजय पाल ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में वेदांश ने गोल्ड व प्रियांशी ने जीता ब्रोंज मेडल यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में यूडीसीए ने गोल्ड पर जमाया कब्जा यह भी पढ़ें- Chandauli News: राज्यस्तरीय ताइक्वा...