Jaunpur News: तहसील में ई-स्टांपिंग सुविधा केंद्र खुला
जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में ई-स्टांपिंग सुविधा केंद्र का बुधवार को शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन सब रजिस्टार मड़ियाहूं राकेश मिश्रा ने किया। ई- स्टैंम्प अधिकारी प्रशांत दुबे ने बताया किRs.10 से लेकर 500 तक के स्टांप केंद्र पर उपलब्ध रहेंगे। जिस मूल्य का स्टांप होगा उसी मूल्य का भुगतान करना होगा। स्टांप के निर्धारित मूल्य से अधिक किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी वसुंधरा समेत तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.