जौनपुर, नवम्बर 26 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में भाजपा, बसपा, सपा, जन अधिकार पार्टी व निषाद पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने बताया कि एसएसआर अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक चलना है। इस दौरान बीएलओ फार्म 6 (नया नाम जोड़ने), फार्म 7 (नाम हटाने) व फार्म 8 (संशोधन) भरेंगे। 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दोनों दिन सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहकर फार्म प्राप्त कर बीएलओ ऐप से डिजिटाइज करेंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का 16 दिसंबर तक म...