जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर के पीछे गांधी आश्रम के सामने खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दिया। मुकदमे की पैरवी कर दोपहर में लौटे तो मौके से बाइक नदारत मिली। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी ओमप्रकाश मुकदमे की पैरवी के लिए एसडीएम न्यायालय आए थे। उन्होंने अपनी बाइक तहसील के पीछे गांधी आश्रम के सामने खड़ी की थी। करीब दोपहर 12 बजे मुकदमे की पैरवी कर वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Madhepura News: मिडिल चौक अज्ञात बदमाश ने एक बाइक चोरी, पीड़ित थाने में दिया आवेदन पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस से बा...