जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: चंदवक,हिन्दुस्तान संवाद। डोभी के किसानों के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर बुधवार सुबह छह बजे से जौनपुर प्रशासन ने आजमगढ़ सीमा के कनौरा से वाराणसी सीमा के परसौड़ी तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अनंत चंद्रशेखर की देखरेख में 11 थानों की फोर्स, 27 उपनिरीक्षक, करीब 300 आरक्षी, 50 महिला आरक्षी और दो सेक्शन पीएसी तैनात रही। तीन ड्रोन से भी निगरानी की गई। भारी वाहनों का रूट डायवर्टढेरही टोल पर जाम की आशंका को देखते हुए आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों को थानागद्दी-मोढ़ेला होते हुए सिंधौरा और जलालपुर की ओर भेजा गया। सीओ अजय कुमार राय, परमानंद कुशवाहा, प्रतिमा वर्मा और एसडीएम केराकत अखिलेश कुमार सिंह समेत अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।अफसरों यह भी पढ़ें- ढेरही टोल प्लाजा के विरोध क...