जौनपुर, अक्टूबर 13 -- विश्वविद्यालय में ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ड्रोन तकनीक की प्रायोगिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से सी-डैक, नोएडा के सहयोग से पांच दिवसीय 'स्वयान' बूटकैंप का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है। 12 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) एवं सेंसर के अनुप्रयोगों पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से उत्साह और मनोयोग के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बूटकैंप के माध्यम से विद्यार्थी ड्रोन बनाने और उसे उड़ाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में ए...