जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव से लापता बालक के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 26 अगस्त से नौ वर्षीय बालक प्रियांशु का सर्विलांस से सुराग मिलने पर प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया। प्रियांशु घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उसकी मां साधना ने 27 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से 13 अक्टूबर को प्रियांशु को प्रयागराज से बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...