जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) मीनाक्षी देवी ने शुक्रवार की सुबह विकास खंड डोभी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीडीओ के अचानक ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। डीडीओ मीनाक्षी देवी ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनसुनवाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्यालय में समय से उपस्थित रहना और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। खण्ड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि औचक निरीक्षण के...